🔱 यज्ञ के लाभ (ऋग्वेद 8.16.5-6)
🔍 शब्दार्थ
(स्वध्वरः) उत्तम रीति से यज्ञ करनेवाला
English: One who performs yajna properly and sincerely.
(यः मतः) जो मनुष्य
English: The person who.
(समिधा) समिधा से
English: With sacred wood offered in fire.
(यः प्राहुती:) जो आहुति से
English: With offerings (oblations).
(यः वेदेन) जो वेद से
English: With Vedic knowledge and recitation.
(यः नमसा) जो श्रद्धा से
English: With devotion and reverence.
(अग्नये ददाश) परमात्मा को समर्पित करता है
English: Offers everything to the Divine (Agni).
(तस्य इत्) उसी के
English: For that person alone.
(पाशवः अर्वन्तः रंयन्त) तीव्रगामी घोड़े दौड़ते हैं
English: Swift-moving resources and progress come to him.
(तस्य यशः धुम्नितमम्) उसका यश महान होता है
English: His fame becomes great and widespread.
(तं) उसे
English: Him.
(कुतश्चन) कहीं से भी
English: From anywhere.
(देवकृतम्) देवों द्वारा किया गया
English: Caused by natural/divine forces.
(मर्त्यकृतम्) मनुष्यों द्वारा किया गया
English: Caused by humans.
(अंहः) पाप, अनिष्ट
English: Sin, harm, or misfortune.
(न नशत्) प्राप्त नहीं होता
English: Does not affect or destroy him.
🌼 भावार्थ
इन मन्त्रों में अग्निहोत्र के लाभों का वर्णन है।
English: These mantras describe the benefits of performing yajna (sacred fire ritual).
जो व्यक्ति प्रतिदिन यज्ञ करता है उसके घर में तीव्रगामी अश्व होते हैं, उसका यश दूर-दूर तक फैल जाता है।
English: A person who performs yajna daily gains progress, strength, and widespread fame.
देव-अग्नि, वायु, जल, शुद्ध हो जाने के कारण उसका कुछ अनिष्ट नहीं कर सकते।
English: Purified natural elements like fire, air, and water do not harm such a person.
मनुष्य भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
English: Even humans cannot cause harm to him.
पाठक कहेंगे, यज्ञ तो हम भी करते हैं। हमें तो यज्ञ से कोई लाभ होता दिखाई नहीं देता?
English: One may ask: we also perform yajna, why do we not see results?
इसका कारण है। हम यज्ञ करते हैं परन्तु विधिहीन।
English: The reason is improper method and lack of true understanding.
यज्ञ करने से सब कुछ मिलता है। परन्तु कब? जब उत्तमरीति से यज्ञ किया जाए।
English: Yajna gives results only when done correctly and sincerely.
ठीक प्रकार से यज्ञ करना क्या है? यज्ञ की भावना को समझो।
English: What is proper yajna? It is understanding its true spirit.
जिस प्रकार समिधा और सामग्री अग्नि में आहुति होती हैं उसी प्रकार हम भी आत्माग्नि की आहुति दे दें।
English: Just as offerings are given into fire, we should offer our ego and self into the inner fire.
अपने जीवन को प्रभु के लिए श्रद्धापूर्वक समर्पित कर दें तो हमें संसार में किसी वस्तु का अभाव नहीं रहेगा।
English: If we dedicate our life to the Divine with devotion, nothing will be lacking in our life.
