🔱 पुनर्जन्म (यजुर्वेद 4.15)
🔍 शब्दार्थ
(मे) मुझे
English: To me.
(मनः पुनः आगन्) मन फिर से प्राप्त हुआ है
English: The mind has been received again.
(प्राणः पुनः) प्राण भी फिर से प्राप्त हुए हैं
English: Life force (breath) has been regained.
(चक्षुः पुनः) नेत्र भी नये मिले हैं
English: Eyes have been obtained anew.
(श्रोत्रम् मे पुनः आगन्) कान भी फिर से प्राप्त हुए हैं
English: Ears too have been regained.
(आत्मा मे पुनः आगन्) आत्मा भी मुझे फिर से प्राप्त हुआ है
English: The soul has again been connected to me.
(मे पुनः आयुः आगन्) मुझे पुनः जीवन मिला है
English: I have received life again (rebirth).
(वैश्वानरः) विश्वनायक, सर्वहितकारी परमात्मा
English: The universal divine force, benefactor of all.
(अदब्धः) अविनाशी
English: Indestructible.
(तनूपाः) जीवन की रक्षा करने वाला
English: Protector of life.
(अग्निः) तेजस्वी परमात्मा
English: The divine radiant energy (Agni).
(दुरितात् अवद्यात्) पाप और बुराइयों से
English: From sins and wrong actions.
(नः पातु) हमारी रक्षा करें
English: May protect us.
🌼 भावार्थ
जो लोग यह कहते हैं कि वेद में पुनर्जन्म नहीं है, वे इस मन्त्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
English: Those who claim that rebirth is not mentioned in the Vedas should study this mantra carefully.
इस मन्त्र में पुनर्जन्म का स्पष्ट उल्लेख है।
English: This mantra clearly describes the concept of rebirth.
देह के साथ आत्मा के संयोग को पुनर्जन्म कहते हैं।
English: Rebirth is the reunion of the soul with a new body.
मन्त्र के पूर्वार्द्ध में मुझे नूतन मन, प्राण, चक्षु, श्रोत्र और आत्मा मिला है अतः मेरा पुनर्जन्म हुआ है—यह स्पष्ट रूप से पुनर्जन्म का वर्णन है।
English: The first part shows that receiving new mind, senses, and life indicates rebirth.
मन्त्र के उत्तरार्द्ध में प्रभु से एक सुन्दर प्रार्थना की गई है—हे प्रभो! हमें दुराचार और पाप से बचाओ।
English: The latter part is a prayer to God to protect us from sins and immoral actions.
दुराचार और पाप से बचकर जब हम शुभ कर्म करेंगे तो नीच योनियों में न जाकर हमारा जन्म श्रेष्ठ योनियों में होगा अथवा हम मुक्ति को प्राप्त करेंगे।
English: By doing good deeds and avoiding sin, we attain higher births or even liberation (moksha).
