ब्राह्मणों की सेवा (अथर्ववेद 3.15.8, Becoming strong and well-nourished

🔱 ब्राह्मणों की सेवा (अथर्ववेद 3.15.8)


🔍 शब्दार्थ

(जातवेदः) हे ज्ञानी! विद्वान्!
English: O learned one, knower of knowledge.

(इव) जिस प्रकार
English: Just as.

(तिष्ठते अश्वाय) अपने स्थान पर खड़े हुए घोड़े के लिए
English: A horse standing in its place.

रथ आदि में न जुतनेवाले घोड़े के लिए घास और दाना निरन्तर दिया जाता है
English: Even if not working, the horse is still fed regularly.

इसी प्रकार हम (ते) तेरे लिए (सदम् इत्) सदा ही (विश्वाहा) सब दिन (भरेम) मर्यादा रूप में प्रदान करें
English: Similarly, we should continuously support and provide for you with respect.

(अग्ने) हे तेजस्वी ब्राह्मण!
English: O radiant and wise Brahmin.

हम (रायस्पोषेण) धन और पुष्टि देने वाले पदार्थों से
English: With wealth and nourishing resources.

(इषा) अन्नों से, खाद्य पदार्थों से
English: With food and essential nourishment.

(सम् मदन्तः) हृष्ट-पुष्ट होते हुए
English: Becoming strong and well-nourished.

(ते प्रतिवेशाः) तेरे सेवक बनकर
English: Serving you devotedly.

(मा रिषाम) कभी नष्ट न हों
English: May we never be destroyed or deprived.


🌼 भावार्थ

आज घरों में कुत्ते पाले जाते हैं । कुत्ते पालनेवाले स्वर्ग में नहीं जा सकते ।
English: Today people keep pets like dogs, but such priorities should not replace higher duties.

हमें कीट-पतंग और कुत्तों को भी अपने अन्न में से देना चाहिए परन्तु इससे आगे भी बढ़ना चाहिए।
English: We should feed animals, but we must go beyond and serve higher causes.

धनवानों को अपने घर में ब्राह्मण रखने चाहिएँ।
English: Wealthy individuals should support learned scholars.

उनकी इतनी आजीविका निश्चित कर देनी चाहिए जिससे उन्हें किसी वस्तु का अभाव न रहे और वे रात-दिन वेद आदि शास्त्रों का अध्ययन करते रहें।
English: Their livelihood should be ensured so they can focus fully on studying and preserving sacred knowledge.

वेद ने एक सुन्दर उपमा दी है। जिस प्रकार घोड़ा चाहे काम पर हो अथवा अपने स्थान पर खड़ा हो उसे घास और दाना दिया ही जाता है।
English: Just as a horse is fed whether working or not, support must be constant.

इसी प्रकार विद्वान् चाहे उपदेश दे या न दे, शास्त्रार्थ करे या न करे, उसका भरण-पोषण होना ही चाहिए।
English: Similarly, a scholar should be supported regardless of whether he is actively teaching.

जैसे पहलवान चाहे कुश्ती लड़े या न लड़े उसे भोजन दिया ही जाता है इसी प्रकार ब्राह्मण की सेवा होनी चाहिए।
English: Like a wrestler is always nourished, scholars too must always be cared for.

यदि आज दस-बीस धनिक कुछ विद्वानों को बैठा दें तो भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर जो आक्रमण हो रहे हैं वे समाप्त हो सकते हैं।
English: If even a few wealthy people support scholars, cultural decline can be prevented.

मन्त्र के उत्तरार्द्ध में इसी बात की ओर संकेत है।
English: The latter part of the mantra points toward this responsibility.

Post a Comment

Previous Post Next Post