🔱 श्रेष्ठ धन (ऋग्वेद 2.21.6)
🔍 शब्दार्थ
(इन्द्र) हे ऐश्वर्यशाली परमात्मन् !
English: O Supreme Divine Power, the source of strength and prosperity.
(अस्मे) हम लोगों के लिए
English: For us.
(श्रेष्ठानि) श्रेष्ठ
English: The best, highest.
(द्रविणानि) धन, ऐश्वर्य
English: Wealth, prosperity, riches.
(धेहि) प्रदान कीजिए
English: Grant, bestow.
(दक्षस्य) उत्साह का
English: Of energy, capability, enthusiasm.
(चित्तिम्) ज्ञान दीजिए
English: Awareness, intelligence, understanding.
(सुभगत्वम्) उत्तम सौभाग्य
English: Good fortune, auspiciousness.
(रयीणाम् पोषम्) धनों की पुष्टि
English: Growth and nourishment of wealth.
(तननाम्) शरीरों की
English: Of bodies.
(अरिष्टिम्) अक्षति, नीरोगता
English: Freedom from disease, health, safety.
(वाचः) वाणी का
English: Speech.
(स्वाद्यानम्) मिठास
English: Sweetness, pleasantness.
(अह्नाम् सुविनत्वम्) दिनों का सुदिनत्व
English: Auspicious and good days.
🌼 भावार्थ
भक्त भगवान् से श्रेष्ठ धन प्रदान करने की प्रार्थना करता है । वह श्रेष्ठ धन कौन-सा है जिसे एक भक्त चाहता है।
१. हमारे मनों में उत्साह होना चाहिए क्योंकि जागृति के प्रभाव में कोई भी कार्य सम्पन्न नहीं हो सकता।
English: We must have enthusiasm and inner awareness, because without awakening no task can be successfully completed.
२. हमारा भाग्य उत्तम होना चाहिए।
English: Our fortune should be good and favorable.
३. हमारे पास धन-धान्य और ऐश्वर्य की पुष्टि होनी चाहिए।
English: There should be growth and stability of wealth and resources in our life.
४. हमारे शरीर नीरोग, सबल, सुदृढ़ होने चाहिएं।
English: Our bodies should be healthy, strong, and free from disease.
५. हमारी वाणी में माधुर्य और मिठास होना चाहिए। हम मीठा और मधुर ही बोले।
English: Our speech should be sweet and kind; we should always speak gently.
६. हमारे दिन सुदिन बनें । हमारे दिन उत्तम प्रकार व्यतीत होने चाहिए।
English: Our days should be auspicious, meaningful, and well spent.
