नारी अबला नहीं सबला (ऋग्वेद 10.86.6) unparalleled respect and dignity to women

🔱 नारी अबला नहीं सबला (ऋग्वेद 10.86.6)


🔍 शब्दार्थ

(अयं शरारुः) यह घातक, शत्रु, आक्रमण करने वाला
English: This enemy, attacker, or harmful person.

(माम्) मुझे
English: Me.

(अवीराम् इव) अबला की भाँति
English: Like a weak or powerless woman.

(अभि मन्यते) मानता है
English: Considers or thinks.

मैं अबला नहीं हूँ
English: I am not weak.

(वीरिणी अस्मि) वीरांगना हूँ
English: I am brave and courageous.

(इन्द्रपत्नी) मैं वीर की पत्नी हूँ
English: I am the wife of a powerful and heroic man.

(मरुत् सखा) वीर सैनिकों की मित्र हूँ
English: I am a companion of brave warriors who fear no death.

(इन्द्रः) ऐश्वर्यशाली मेरा पति
English: My husband is powerful and prosperous.

(विश्वस्मात् उत्तरः) संसार में सबसे श्रेष्ठ है
English: He is the श्रेष्ठ (supreme) among all in the world.


🌼 भावार्थ

वेद में नारी का जो गौरव, प्रतिष्ठा, मान और सम्मान है वह संसार के अन्य साहित्य में कहीं भी नहीं है। प्रस्तुत मन्त्र में एक नारी की अपने सम्बन्ध में प्रबल सिंहगर्जना है।
English: The Vedas give unparalleled respect and dignity to women. This mantra expresses the powerful self-confidence of a woman.

१. अरे! यह शत्रु मुझे अबला समझता है । सुन, कान खोलकर सुन! मैं अबला नहीं हूँ, सबला हूँ। समय-समय पर नारियों ने अपनी वीरता के जौहर दिखाए हैं। झांसी की रानी को कौन भूल सकता है?
English: The enemy considers me weak, but I am strong. Women have shown bravery throughout history—who can forget the courage of Rani Lakshmibai?

२. मैं वीर-पत्नी हूँ।
English: I am the wife of a brave warrior.

३. मैं कायरों, भीरुओं के साथ मैत्री नहीं करती, उनके साथ सहानुभूति नहीं रखती, अपितु जो मरने-मारने के लिए तैयार रहते हैं उन्हें ही अपना सखा बनाती हूँ।
English: I do not associate with cowards; I stand with the brave who are ready to face life and death courageously.

४. मेरा पति इतना वीर है कि संसार में उस-जैसा कोई दूसरा वीर नहीं है।
English: My husband is so courageous that none in the world can match his bravery.

Post a Comment

Previous Post Next Post